फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर बिना जांच के रिपोर्ट लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सजायाफ्ता कैदी की जेल से रिहाई के मामले में दरोगा ने बिना जांच किए रिपोर्ट लगा दी। इसकी शिकायत कैदी की पत्नी ने डीएम से की है।
विज्ञापन

जिसमें कहा कि दरोगा जांच करने गांव नहीं आए और न किसी के बयान दर्ज किए। अपनी मर्जी से रिपोर्ट तैयार कर भेज दी। डीएम ने एसपी को पूरे प्रकरण की जांच कराने के आदेश दिए हैं।
अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव मुजहा निवासी रमेश चंद्र सजायाफ्ता कैदी है। उनकी समय पूर्व रिहाई को लेकर सेंट्रल जेल के अधीक्षक ने थाने से ग्राउंड रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन

रमेश चंद्र की 26 जनवरी 2021 को अच्छे आचरण के कारण रिहाई होनी है। जेल प्रशासन ने इसकी संस्तुति की है। लेकिन हल्का इंचार्ज ने बिना गांव आए जांच रिपोर्ट विरोध में लगाकर भेज दी है।
विज्ञापन

गांव के किसी भी व्यक्ति के हल्का इंचार्ज ने बयान तक नहीं दर्ज किए हैं। ऐसे आरोप लगाकर रमेश चंद्र की पत्नी सरिता मिश्रा ने डीएम मानवेंद्र सिंह से हल्का इंचार्ज की शिकायत की है। डीएम ने सरिता को भरोसा दिया कि जो सही होगा वहीं रिपोर्ट जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें