फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ ने चोरी गई फाइलों के बारे में अफसरों से ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बस माफिया विमल चतुर्वेदी की सामान्य से स्लीपर में तब्दील हुई बसों की सोलह फाइलें कार्यालय से चोरी होने के मामले में आरटीओ कानपुर ने मंगलवार को चार घंटे तक अफसरों से मंत्रणा की। पटलों का निरीक्षण कर कर्मचारियों व अफसरों को दिशा निर्देश दिए। आरटीओ की मौजूदगी में भी बाहरी लोग आफिस में काम करते रहे।
विज्ञापन

कन्नौज में विमल की सामान्य से स्लीपर में तब्दील बस की ट्रक से दस जनवरी को भिड़ंत हो गई थी। इसमें बीस लोगों की मौत हो गइ थी। अब दुर्घटनाग्रस्त स्लीपर बस समेत विमल की सोलह बसों की फाइलें एआरटीओ कार्यालय से गायब हो गईं। इसमें एआरटीओ शांतिभूषण पांडेय ने 18 जनवरी को अज्ञात के खिलाफ फाइलें चोरी करने का मुकदमा फतेहगढ़ कोतवाली दर्ज कराया था। मंगलवार को आरटीओ कानपुर संजय सिंह कन्नौज में निरीक्षण करने के बाद एआरटीओ कार्यालय फर्रुखाबाद पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले लाइसेंस के पटल का निरीक्षण किया। वहां लाइन में खड़े लोगों से काम कैसे हो रहा है, की जानकारी की। पंजीयन व कैश के पटल का निरीक्षण किया।
इसके बाद आरटीओ संजय सिंह ने एआरटीओ शांतिभूषण पांडेय, पीटीओ वीके आनंद, आरआई जीवन कुमार से गायब फाइलों के बारे में चर्चा की। पूछा आखिर फाइलें कैसे चोरी हो गईं। क्या बाहरी लोग भी इसमें शामिल हैं। अगर हैं तो वे कौन हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। अब रिकार्ड को सही से रखा जाए और भविष्य में गायब न हो इसके लिए ठोस इंतजाम करने के आदेश दिए। बाद में कार्यालय में ऊपरी तल पर बन रहे रिकार्ड रूम का जायजा लिया। अफसरों ने बताया कि काम पूरा होते ही रिकार्ड उसमें अलमारियों में बंद करवा कर रख दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें