फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मारपीट में मासूम बच्चे की आंत फटी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। बच्चों के विवाद में दूसरे पक्ष के माता-पिता ने मासूम बच्चे पीट दिया। पिटाई से बच्चे की आंत में गंभीर चोट आ गई। पीड़ित परिवार ने एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांव मुदौल निवासी प्रदीप का पुत्र आर्यन (6) सात मार्च को गांव के रोशनलाल पुत्र आयुष (6) के साथ खेल रहा था। आर्यन के साथ अन्य भाई-बहन भी थे। बच्चों में मारपीट हो गई। इस पर रोशनलाल व उनकी पत्नी वहां आए। उन्होंने आर्यन को पटककर लात-घूसों से पीटा। इस पर गंभीर चोट आई। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने आंत फट जाना बताया। आर्यन का इलाज जारी है। प्रदीप ने एसपी को शिकायत दी।इस पर पुलिस ने रोशनलाल व उनकी पत्नी जशोदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें