फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू के हमले से घायल ने दम तोड़ा

Sat, 30 Jun 2018 11:45 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
बड़े भाई के चाकू के हमले से घायल छोटे ने शुक्रवार रात दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। हमलावर भाई और भाभी जेल में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव झसी निवासी ऋषि ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था। आवास बनवाने के लिए 1.25 लाख रुपये की पहली किस्त अप्रैल माह में आई थी। बडे़ भाई दीपक ने आवास के लिए आए रुपये मांगे।

ऋषि की 18 जून को शादी होनी थी। इस कारण उसने रुपये देने से इनकार कर दिया और कहा कि वह मकान बनवाएगा। इसको लेकर ऋषि और उसके भाई दीपक  व भाभी से विवाद होने लगा। हाथापाई होने पर दीपक ने ऋषि को चाकू मार दिया था। पुलिस ने घायल लोहिया में भर्ती कराया।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर किया गया। भर्ती होने के कारण उसकी शादी टल गई। 28 जून को मां व मझला भाई उसको घर ले गए। 29 जून की रात को अचानक तबीयत खराब हुई और उसकी मौत हो गई। मृतक ने घायल अवस्था में ही भाई दीपक और भाभी के खिलाफ जान लेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में दोनों जेल में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें