फोटो-28, कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। स्रोत: स्वयं
फर्रुखाबाद। आईसेक्ट की ओर से आई कौशल विकास यात्रा का जिले में स्वागत किया गया। इस दौरान एनएकेपी डिग्री कॉलेज की छात्राओं को एआई और रोजगारपरक शिक्षा की जानकारी दी गई।
यात्रा का उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास, रोजगार उन्मुख शिक्षा और भविष्य की तकनीक से जोड़ना है। जनपद में पहुंचने पर यात्रा का स्वागत आईसेक्ट के अधिकृत प्रशिक्षण केंद्र पर किया गया। संस्थान की प्रबंध निदेशिका आकांक्षा सक्सेना ने टीम का अभिनंदन किया।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक शैक्षिक अभियान नहीं बल्कि युवाओं को भविष्य की तकनीकी से जोड़ने और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की ठोस पहल है। यात्रा छह अक्टूबर से शुरू हुई थी। यह देश के 20 राज्यों के 300 जिलों में पहुंचेगी।
इस अवसर पर एनएकेपी डिग्री कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें यात्रा दल के विशेषज्ञ चेतन जैन, संजू सागर, गौरव झा और सौरभ जायसवाल ने छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आईसेक्ट की ओर से चलाए जा रहे कोर्सों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में आईसेक्ट कंप्यूटर फ्यूचर स्किल, इलेक्ट्रॉनिक्स, बैंकिंग व फाइनेंस, कृषि एवं रिटेल जैसे कई क्षेत्रों में कौशल विकास कार्यक्रम संचालित कर रहा है। कार्यक्रम में अनुज दीक्षित, उज्जवल पांडेय और छात्राएं मौजूद रहीं।