फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाइकों की भिड़ंत में सूचना विभागकर्मी के पुत्र व डिलीवरी बॉय की मौत

Mon, 10 Nov 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो- 18 संभव मिश्रा। फाइल फोटो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। देर रात शनिवार को बढ़पुर में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में सूचना विभागकर्मी के पुत्र संभव मिश्रा और डिलीवरी बॉय प्रवीन यादव की मौत हो गई। संभव का साथी निश्चल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला नुनहाई निवासी संभव मिश्रा (24) अपने साथी कादरीगेट निवासी निश्चल अग्निहोत्री (35) के साथ शनिवार देर रात फतेहगढ़ की ओर से आ रहा था। इसी दौरान बढ़पुर में आवास विकास की ओर जा रहे बाइक सवार डिलीवरी बॉय फतेहगढ़ के मोहल्ला तिर्वा कोठी निवासी प्रवीन यादव (28) की बाइक से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
दुर्घटना में दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे। तीनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्रवीन यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि संभव को परिजन निजी अस्पताल ले गए। निश्चल को कानपुर रेफर किया गया। संभव को परिजन करीब ढाई बजे दोबारा लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां मृत घोषित कर दिया। तीनों घायलों के सिर में गंभीर चोटें थीं।
विज्ञापन

संभव बीटेक का छात्र था। वह दो भाइयों में दूसरे नंबर का था, पिता राजन मिश्रा सूचना विभाग में कर्मचारी हैं। मां ममता मिश्रा और परिजन बेहाल हैं। प्रवीन चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। मां रेशमा देवी, पत्नी सविता का रो-रोकर बुरा हाल है।


हेलमेट न होने से सिर में आईं गंभीर चोटें
दुर्घटना के वक्त का एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी सामने आया है। उसमें बाइक सवार बिना हेलमेट के दिख रहे हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइकें काफी दूर तक फिसल गईं। आसपास के लोगों का कहना है कि यदि हेलमेट होता तो सिर में इतनी गंभीर चोट लगने से बच सकती थी।

फोटो- 18 संभव मिश्रा। फाइल फोटो

फोटो- 18 संभव मिश्रा। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें