फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद हिंद फौज के सिपाही नंबर 7863 का दावा-विमान क्रैश था शिगूफा

Sat, 19 Sep 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 64 फाइलों को सार्वजनिक करने के बाद नेताजी सुभाषचंद्र की मौत पर एक बार फिर सियासत गर्माने लगी है। इन सबकेे बीच आजाद हिंद फौज के सिपाही नंबर 7863 का दावा चौंकाने वाला है। 95 साल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देव सिंह का दावा है कि नेताजी की विमान क्रैश में मौत महज एक शिफूगा थी। यह शिगूफा अंग्रेजों
विज्ञापन


को गुमराह करने के लिए छोड़ा गया था। नेताजी खास मिशन पर अर्जेंटीना निकल गए थे। वह गुमनामी बाबा को नेताजी मानने से इन्कार करते हैं। आजाद हिंद फौज में सिपाही रहे देव सिंह मोहम्मदाबाद इलाके के ईसेपुर में रहते हैं। फौज में इनका पहचान नंबर 7863 था। 1942 से 1945 तक इन्होंने सिंगापुर में लड़ाई लड़ी। नेताजी की मौत पर सियासी गर्माहट के बीच

इन्होंनेे अमर उजाला को बताया कि नेताजी की मौत विमान हादसे में नहीं हुई थी। अंग्रेजों को गुमराह के करने के लिए फौज ने ही ये अफवाह फैलाई थी। फौज के कमांडरों से सिपाहियों को ऐसे ही फरमान मिले थे। नेताजी हबीबुर्रहमान के साथ खास मिशन पर अर्जेंटीना निकल गए थे। देव सिंह इस मिशन के बारे में नहीं बता पाते हैं । वह बताते हैं कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस
विज्ञापन


की अंग्रेज तलाश कर रहे थे। ऐसे में उनके मिशन को पूरा करने के लिए अंग्रेजों का मतिभ्रम जरूरी था। अंग्रेजों के पूछने पर फौज के सिपाही विमान क्रैश में ही उनकी मौत की जानकारी देते थे। इसका फायदा भी हुआ। धीरे-धीरे अंग्रेज इसे सच मानने

लगे थे। देव सिंह कहते हैं कि लड़ाई के दौरान वह चार साल में सिंगापुर में दो बार गिरफ्तार किए गए थे। गिरफ्तारी के बाद अंग्रेजों का उत्पीड़न भी उन्हें नहीं डिगा पाया। इसकी वजह नेताजी के जोशीले भाषण थे। वे कहते हैं कि सिंगापुर से लौटने के बाद नेताजी से मुलाकात नहीं हुई। सिंगापुर में उनके करीब रहा। यह कहते हैं कि गुमनामी बाबा नेताजी नहीं हो सकते ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें