फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढ़ने से पैंटून पुल टूटा

Sat, 07 Mar 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद ढाईघाट में गंगा नदी पर पैंटून पुल बना है। इस पुल से आते जाते हैं।  गंगा के जलस्तर में अचानक बढ़ोत्तरी होने से पैंटून पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके कई तख्ते पानी  की तेज धारा में बह गए। अब ग्रामीणों को गंगा पार करने के लिए नाव का सहारा है। गंगा में नाव चलनी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


यहीं पर पीडब्लूडी विभाग की ओर से पक्के पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए गंगा में 12 कुआं बनाए गए हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से दो पिलर धंस गए हैं। तिरछे होेने से विभागीय नुकसान हुआ है। पुल का निर्माण करा रहे मेट वेदराम पाल ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से पैंटून पुल क्षतिग्रस्त हो गया। निर्माणाधीन पुल के दो पिलर तिरछे हो गए ंहै। इनका कुछ हिस्सा धस भी गया है। इससे काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें