फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान में अव्वल रहा नवाबगंज

Sat, 28 Nov 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पहले चरण के मतदान में नवाबगंज अव्वल रहा। यहां 74.23 फीसदी लोगों ने वोट डाले। कायमगंज में 72.54 फीसदी ही मतदान हुआ। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में कायमगंज में नवाबगंज से ज्यादा वोटिंग हुई थी।
विज्ञापन


सुबह 7 बजे से कायमगंज और नवाबगंज विकास खंडों में प्रधान व सदस्य पद के लिए मतदान शुरू हुआ। सर्दी के चलते मतदान का प्रतिशत धीमा रहा। दोपहर को मतदान ने रफ्तार पकड़ी।

कायमगंज में 1,68,745 में से 72.54 वोटरों ने मतदान में हिस्सा लिया। नवाबगंज में 1,22,334 में से 74.23 फीसदी ने वोट डाले। दोनों विकास खंडों में जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी के मतदान के आंकड़ों को पार कर दिया है। इस चुनाव में कायमगंज में 61.66 और नवाबगंज में 58.75 फीसदी वोट पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें