फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जांच में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के तीन-तीन नामांकन वैध मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव में बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन नामांकन वैध पाए गए। महामंत्री पद पर आया एकमात्र नामांकन भी सही पाया गया। 19 मई को मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन

एसोशिएशन के चुनाव अधिकारी अधिवक्ता राजेश कुमार अग्निहोत्री, उप चुनाव अधिकारी अधिवक्ता राकेश कुमार सक्सेना की देखरेख में नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए रामकुमार अग्रवाल, प्रवीन चंद्र माथुर व सुतीक्षण कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष पद के प्रमोद कुमार त्रिपाठी, कमलेंद्र सिंह कुशवाहा व राजगौरव पांडेय, महामंत्री पद के लिए रामजी बाजपेई, सचिव पद के लिए संजीव कुमार वर्मा, दलपत सिंह राठौर, राजगौरव पांडेय, अविनाश दुबे का नामांकन सही पाया गया। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर सुनीता कटियार, आंकेक्षक पद पर आशीष गुप्ता, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर दीपांशु मिश्रा व सनाबुल इस्लाम सिद्दीकी के नामांकन सही मिले।
उपचुनाव अधिकारी ने बताया कि 15 को आपत्तियां दाखिल कर उसी दिन निस्तारित की जाएंगी। इसके अलावा मतदाता सूची का प्रकाशन भी होगा। 18 को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 19 मई को मतदान के बाद मतगणना करके परिणाम घोषित होंगे। महामंत्री समेत तीन पदों पर एक-एक नामांकन ही आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें