फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कहीं उपकरण खराब तो कहीं दवाएं एक्सपायर मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य सेवाओं का आकलन करने के लिए 21 से 24 नवंबर तक लखीमपुर खीरी से एसआरएम टीम का भ्रमण प्रस्तावित है। इसकी तैयारियों के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने टीमें गठित कर निरीक्षण कराया। कई गंभीर कमियां सामने आईं, जिनमें खराब उपकरण, एक्सपायर दवाएं और बंद स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिप्टी सीएमओ आरसी माथुर और शेखर यादव की टीम को कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उपकरणों का रखरखाव भी ठीक नहीं था। लेबर व ड्रेसिंग रूम में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कबाड़ की तरह भरे मिले। कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डीपीएम कंचन बाला, डीसीपीएम रणविजय प्रताप सिंह और अमित कुमार शाक्य ने निरीक्षण किया। अधीक्षक अजय कुमार सिंह वहां तैयारियां कराते मिले। महिला वार्ड में सभी बेड पर चादर लगवाने के निर्देश दिए गए।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर उबरीखेड़ा में एएनएम वर्तिका अनुपस्थित मिलीं। यहां पेयजल और अग्निशमन यंत्र भी मौजूद नहीं थे। कुछ दवाएं भी एक्सपायर पाई गईं।
कायमगंज क्षेत्र के पितौरा उपकेंद्र में डिप्टी सीएमओ सरवर इकबाल ने टीम के साथ निरीक्षण किया। यहां ऑटोक्लेव, फायर एक्सटिंग्विशर, ऑटोस्कोप, टंग डिप्रेसर और माउथ मिरर जैसे आवश्यक उपकरण नहीं थे। प्रिंटर में इंक की कमी पर सुधार के निर्देश दिए गए। नरसिंहपुर में उपकरण और अताईपुर कोहना उपकेंद्र पर दवाएं अधूरी मिलीं। गौटोला और चिलौली उपकेंद्र बंद पाए गए। खुदागंज और कैंटहा केंद्र पर भी व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए। परिसर में घास खड़ी मिली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी आनंद उपाध्याय ने बताया कि चेकलिस्ट के अनुसार तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें