फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। बालू लादकर ले जा रहे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। किसान हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हरदोई थाना अरवल के गांव नदुआपुर नरौथा निवासी किसान रामवीर सिंह (58) शुक्रवार को फर्रुखाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब 12 बजे वह बाइक से गांव लौट रहा था। गांव सलेमपुर के पास बालू से भरे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में
विज्ञापन

टक्कर मार दी। हादसे में रामवीर सिंह की मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। भाई रामेंद्र सिंह ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। रामवीर के दो बेटियां ललिता देवी, रेनू देवी हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। पत्नी वेदवती व अन्य परिजन रो-रो कर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें