फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किशोरी से दुष्कर्म में एसओ ने दबाव देकर दर्ज कराया छेड़छाड़ का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। किशोरी से दुष्कर्म में कंपिल एसओ व अन्य पुलिस कर्मियाें ने दबाव देकर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया। परिजनों ने पूरे मामले की एसपी से शिकायत की। एसपी ने मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाने के आदेश दिए हैैं।
कंपिल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की 13 वर्ष की पुत्री 27 जून को शौच करने खेत पर गई थी। उसी दौरान गांव के दलवीर सिंह जाटव ने किशोरी को दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। आरोपी दलवीर को पकड़ लिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दलवीर को पकड़कर थाने ले गई। चौकी इंचार्ज सिवारा बलवीर सिंह व महिला सिपाही कुसुमा ने किशोरी को धमकाया। कायमगंज सीएचसी पर मेडिकल कराने के लिए ले गए। वहां डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल में मेडिकल होने की बात कहकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ अशोक कुमार ने दबाव देकर छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज करवा दिया। पकड़े गए दलवीर को पुलिस ने 22 घंटे थाने में बैठाने के बाद सुविधा शुल्क लेकर छोड़ दिया। इस मामले में महिला हेल्प डेस्क पर पूरे मामले की जानकारी दी। एसओ ने थाने में बुलाकर ज्यादा नेता गीरी करने की बात कहकर धमकाया। एसपी ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिए। दुष्कर्म की धारा बढ़ाने का फरमान सुनाया। एसओ अशोक कुमार ने बताया कि दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। लगाए गए आरोप गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें