फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर 2014 में बिजली दरों में हुई थी बढ़ोत्तरी, दोबारा बढ़ी दर

Fri, 19 Jun 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ माह में बिजली के दाम दोबारा बढ़ गए हैं। इस बढ़ोत्तरी ने उपभोक्ताओं को जोर का झटका दिया है। अक्तूबर 2014 में  सिर्फ बिजली यूनिट के दामों में वृद्धि हुई थी। इस बार सरकार ने यूनिट चार्ज के अलावा फिक्स चार्ज, रेगुलेटरी सरचार्ज में भी बढ़ोत्तरी कर दी है। इस कारण महंगाई में जनता को बिजली के बिल का भी तगड़ा करंट लगने वाला है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2015-16 के लिए बिजली टैरिफ की घोषणा कर दी  है। नए टैरिफ में बिजली के दामों में खासा वृद्धि हुई है। महंगाई में जनता को बिजली के बढ़े दामों की मार झेलनी होगी। अब बिजली का दुरुपयोग करना, अपनी जेब पर डाका डलवाने के बराबर होगा। बिजली दरों में यह वृद्धि आठ माह में दूसरी बार हुई है। अक्तूबर 2014

में नियामक आयोग ने बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी कर नया टैरिफ जारी किया था। इसमें यूनिट की संख्या कम कर दामों में लगभग 50 पैसे की वृद्धि की गई थी। इसी तरह कामर्शियल उपभोक्ताओं के लिए जारी टैरिफ में बढ़ोत्तरी हुई थी। इस बार नियामक आयोग ने बिजली दरों के साथ सरचार्ज व फिक्स चार्ज में भी बढ़ोत्तरी कर दी है। बढ़े हुए दामों का टैरिफ आने के बाद नए दरों के अनुसार बिल बनने शुरू होंगे।
विज्ञापन


वर्जन
बिजली के बढ़े दामों का अभी टैरिफ नहीं आया है। टैरिफ आने के बाद नई दरों के अनुसार बिलिंग कराई जाएंगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। - राहुल बाबू कटियार, एसडीओ
विज्ञापन


अक्तूबर 2014 में बढ़े दामों का यह था टैरिफ
घरेलू कनेक्शन एक किलोवॉट
यूनिट संख्या            प्रति यूनिट दर          फिक्स चार्ज
0 से 50 यूनिट तक        2 रुपये            50 रुपये
50 से 150 तक            2.85 रुपये        50 रुपये

दो किलोवॉट
0 से 150 यूनिट तक         4 रुपये             75 रुपये
151 से 300 तक        4.50 रुपये            75 रुपये
301 से 500 तक        5 रुपये            75 रुपये
501 से अधिक तक        5.50 रुपये         75 रुपये

कामर्शियल का यह था टैरिफ
0 से 150 यूनिट तक        6 रुपये            200 रुपये
151 से 300 तक        6.50 रुपये            200 रुपये
301 से 1000 तक        6.80 रुपये            200 रुपये
1001 से अधिक तक        7 रुपये            200 रुपये

अब इस टैरिफ पर देना होगा बिल
यूनिट संख्या            प्रति यूनिट दर             फिक्स चार्ज (प्रति किलोवॉट)
0 से 150 यूनिट तक        4.40 रुपये            90 रुपये
151 से 300 तक        4.95 रुपये                90 रुपये  
301 से 500 तक        5.60 रुपये                 90 रुपये
501 से अधिक तक         6.20 रुपये             90 रुपये  

वाणिज्यिक टैरिफ
0 से 300 यूनिट तक         6.70 रुपये            225 रुपये  
301 से 1000 तक            7.10 रुपये            225 रुपये  
1000 से अधिक तक         7.25 रुपये            225 रुपये 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें