फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शीशमबाग में दो युवकों के घर पुलिस ने मारी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शीशमबाग के दो युवकों के घर पुलिस ने शुक्रवार रात दबिश दी। दोनों युवक घर पर नहीं मिले। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। 12 वर्ष पहले दोहरे हत्याकांड से युवकों के तार जुड़े हैं।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शीशमबाग निवासी चर्चित युवक व उसके साथी की तलाश में कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंचे तो भनक लगते ही दोनों युवक घर से भाग गए। पुलिस ने आसपास के मकानों में भी युवकों की तलाश की। युवकों की टोह लेने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
सूत्रों की माने तो 12 वर्ष पहले दोहरे हत्याकांड में युवकों से पुलिस पूछताछ का प्रयास कर रही है। इसके चलते ही उनकी तलाश की जा रही है। घटना में मारे गए दो भाइयों का लाइसेंसी हथियार भी गायब है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि युवकों की तलाश में दबिश दी गई थी। वह घर पर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें