फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके में सेल्समैन ने लगाई फांसी

Wed, 17 Feb 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। महरूपुर बीजल में स्थित शराब के ठेके में पंखे के कुंडे में सेल्समैन ने फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह ड्यूटी करने आए पिता को ठेके का दरवाजा बंद मिला। खिड़की से देखने पर पुत्र को शव फांसी पर लटका देखा। जानकारी मिलने पर जहानगंज पुलिस और ठेकेदार मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ कर शव को उतारने के बाद पंचनामा भरा गया। 
विज्ञापन


मैनपुरी जिले के भोगांव निवासी दौलतराम अपने पुत्र दीपचंद्र के साथ जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव महरुपुर बीजल में गौरव श्रीवास्तव के देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन की नौकरी करते हैं। सोमवार की शाम को दीपचंद्र ठेके पर ड्यूटी करने आया था। रात में किसी समय रस्सी से ठेके  के अंदर फांसी लगा दी।

मंगलवार की सुबह दौलतराम ठेके पर आए तो दरवाजा बंद था। उसने खिड़की से देखा की उसका पुत्र फंसे से लटक रहा है। यह देख वह चिल्ला पड़ा और ठेकेदार प्रधान गौरव श्रीवास्तव व थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ठेकेदार शराब के ठेके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतार कर पंचनामा भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें