कायमगंज। लालकुआं सड़क पर अवैध रूप से संचालित एक पैथोलॉजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को कार्रवाई की। विभाग ने लैब को सील कर दिया। सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक विपिन सिंह के नेतृत्व में जांच टीम पहुंची। फार्मासिस्ट मनोज कुमार भी टीम में शामिल थे। जांच के दौरान आनंद पैथोलॉजी नाम की लैब संचालित मिली। टीम को लैब से संबंधित उपकरण भी मौके पर मिले। कर्मचारी लैब के पंजीकरण या संचालन अनुमति के दस्तावेज नहीं दिखा सका। दस्तावेज न मिलने पर टीम ने लैब को अवैध मानकर सील कर दिया। संचालक को नोटिस जारी किया गया है। उसे दो दिन के भीतर सभी आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। (संवाद)