फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लोधी महासभा जिलाध्यक्ष के गेस्ट हाउस में पकड़ी अवैध पटाखा फैक्टरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष के गेस्ट हाउस और उनके भतीजे के घर पर पटाखा बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई। पुलिस ने बनी और अधबनी आतिशबाजी से भरी 50 से अधिक बोरियां बरामद की हैं।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में चार नाबालिग भी काम करते मिले। श्रम विभाग ने उनके चालान काटे। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को भी पकड़ा है। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला शमशेर खानी निवासी लोधी महासभा जिलाध्यक्ष पूर्व सभासद पुरुषोत्तम वर्मा के गढ़ी हिम्मत बहादुर में गेस्ट हाउस, उनके भतीजे रवि और सेट्टी के घर एसओजी और पुलिस ने छापा मारा। घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे और गेस्ट हाउस के दो कमरों में भारी मात्रा में अनार, फुलझड़ी आदि आतिशबाजी बनती मिली।
पुलिस ने घर की सभी महिलाओं को बरामदे में महिला पुलिस की निगरानी में बैठा दिया। इसके बाद आतिशबाजी को बोरों में भरकर कार से ले जाया गया। गेस्ट हाउस में छापे में चार बच्चे काम करते मिले। वहां एक बाइक, ई-रिक्शा भी बरामद हुआ। टीम ने यहां का भी माल भरवाया। करीब 50 बोरे माल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ अमृतपुर रवींद्र कुमार राय ने भी पहुंचकर जांच की। आग से बचाव के प्रबंधों को देखा। इसके अलावा श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बालश्रम करते मिले चार बच्चों का चालान काटकर उनके परिजनों को सूचना दी है। े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें