फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एचवी ने खोली रिश्वतखोरी की पोल

Sun, 23 Nov 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-11 महिला आयोग की सदस्य से शिकायत करती एचची मिथलेश कौर। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विकास भवन सभागार में शनिवार को महिला आयोग की सदस्य ने उत्पीड़न के मामलों में सुनवाई की।
विज्ञापन

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की एचवी ने डीजी के आदेश पर भी तैनाती न देने की शिकायत की। एचवी ने स्वास्थ्य विभाग में चल रही रिश्वतखोरी की पोल भी खोली। इस दौरान 10 शिकायतें आईं।

राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, डीपीओ अनिल चंद्र के साथ महिला उत्पीड़न के मामले में सुनवाई की। मोहल्ला हाथीखाना निवासी सुनीता ने शिकायत की कि उनका बेटा लक्ष्य मोहल्ला तलैयालेन स्थित लाल प्राथमिक स्कूल में पढ़ता है। 14 नवंबर को बच्चों में लड़ाई हुुई और सिर ईंट लगने से लक्ष्य लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

शिक्षकों ने प्राथमिक उपचार भी नहीं कराया। इस पर आयोग की सदस्य ने बीएसए को प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा गृह कलह व थाने में सुनवाई न होने की भी शिकायत की गई।
इसी दौरान मिथलेश कौर ने बताया कि छह माह का प्रशिक्षण लेने के बाद एएनएम से एचवी पद पर उनकी पदोन्नति हुई थी। विजय सिंह व मिथलेश कौर की स्वास्थ्य महानिदेशक ने लोहिया महिला अस्पताल में तैनाती के आदेश दिए थे। इसके बावजूद सीएमओ कार्यालय से उन्हें सीएचसी राजेपुर और विजय सिंह को सिविल अस्पताल लिंजीगंज में तैनाती कर दी गई।
उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद लिपिक उन्हें चक्कर लगवाकर परेशान कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग में मनमानी पोस्टिंग व संबद्धीकरण की खुलेआम 20-20 हजार रुपये रिश्वत ली जा रही है। रिश्वत न देने पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। वहीं, आयोग की सदस्य के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार एचसी विजय सिंह व मिथलेश कौर की डॉ. राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल में तैनाती का आदेश बना दिया गया।
मोहल्ला नितगंजा निवासी ज्योति गुप्ता ने शिकायत की कि 18 नवंबर को दबंगों ने घर का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ली और अपना ताला डालकर घर पर कब्जा कर लिया। आयोग की सदस्य ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
लिपिक सुधाकर मौके पर नहीं मिला
एचवी मिथलेश की शिकायत पर आयोग की सदस्य ने सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान लिपिक सुधाकर मौके पर नहीं मिले। बताया गया कि वह सीएमओ के साथ बाहर गए हैं।
सदस्य के कहने पर एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने उपस्थिति रजिस्टर मंगवाया। आयोग की सदस्य ने सुधाकर की अनुपस्थिति दर्ज की। कहा कि महिला कर्मचारियों से रिश्वत लेने और उन्हें परेशान करने का मामला स्वास्थ्य विभाग के डीजी व डीए के पास भेजेंगी। लिपिक सुधाकर की सर्विस ब्रेक करने के भी निर्देश दिए।
दाल-चावल देख बोलीं-ये भोजन बच्चों को न दें

राजेपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय राजेपुर पहुंचीं। उन्होंने डाइनिंग हॉल बनवाने के निर्देश दिए। वॉशिंग मशीन व आरओ भी उन्हें खराब मिला। उन्होंने प्रभारी वार्डन ममतारानी को निर्देश दिए कि दोनों चीजें जल्द ठीक कराई जाएं।
गंदगी देख साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद वह कंपोजिट विद्यालय बदनपुर पहुंचीं। यहां सैंपलिंग के रखा गया मिडडे मील (दाल-चावल) देखा। गुणवत्ता ठीक न देख उन्होंने कहा कि इस तरह का भोजन बच्चों को न दें।
प्रभारी प्रधानाचार्य सुनीता चौहान को मिडडे मील की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। विद्यालय में 124 बच्चों के सापेक्ष 93 बच्चे मौजूद थे। इस अवसर पर बीईओ राजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।(संवाद)





गंदगी देख सीएमएस को फटकारा



फर्रुखाबाद। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी लोहिया महिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने वार्डों में भर्ती प्रसूताओं से इलाज के बारे में जानकारी ली। बाहर से दवाएं मंगवाने के बारे में पूछा। वह जब एसएनसीयू वार्ड के लिए चलीं, तो सीढि़यों पर गंदगी देख नाराज हो गईं।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. धीर सिंह को तलब कर फटकार लगाई। कहा कि अगली बार यदि गंदगी मिली तो कार्रवाई के लिए लिखेंगी। वह एसएनसीयू वार्ड पहुंचीं तो शू-कवर भी नहीं पहने। निरीक्षण में डीपीओ अनिल चंद्र भी थे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें