फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैनपुर नौखंडा का राशन कोटा निरस्त करने को प्रदर्शन

विज्ञापन
हुसैनपुर नौखंडा कोटा निरस्त कराने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंची महिलाएं। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुर नौखंडा गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से राशन कोटेदार को हटाने की मांग की। कोटेदार पति पर कई माह से राशन न देने के विरोध में मारपीट का आरोप लगाया गया। मामले की जांच एसडीएम सदर व डीएसओ को सौंपी गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत हुसैनपुर नौखंडा निवासी प्रेमचंद्र, रामनिवास, बाबूराम, संजीव, महेश, राधेश्याम, हेमलता, राधा, संगीता सहित करीब 80 ग्रामीण व महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी मोनिका रानी को प्रार्थनापत्र देकर कोटेदार पर धांधली का आरोप लगाया।
साथ ही राशन कोटा निरस्त करने की मांग की। कहा कि वह लोग मंगलवार सुबह राशन लेने गए तो कोटेदार के पति ने हर महीने की तरह ई-पास मशीन पर अंगूठा लगवा लिया। इसके बाद राशन देने से मना कर दिया। अगले माह लेने आने की बात कहकर टरका दिया। इसका उन लोगों ने विरोध किया तो कोटेदार के पति व समर्थकों ने संजीव, रामनिवास व राधा को गालीगलौज कर मारपीट की।
विज्ञापन

राशन कार्ड फेंक दिए और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान वहां राशन लेने आए करीब 100 लोग मौजूद थे। उन लोगों ने उन्हें बचाया। ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ जांच कर कोटा निरस्त करने की मांग की। अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच एसडीएम सदर व जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें