फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पत्नी से कहासुनी होने पर पति फंदे पर झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। भांजे के डष्ठौन कार्यक्रम में शामिल होने आए मामा ने पत्नी से कहासुनी होने पर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस व फाेरेसिंक टीम ने मौके पर जांच की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लवेड़ा निवासी गोविंद(26) पानीपत में प्राइवेट नौकरी करता था। वह पानीपत में पत्नी अन्नू व बेटी लक्ष्मी के साथ रहता था। बहन रिंकी के पुत्र का डष्ठौन (नामकरण संस्कार) कार्यक्रम था। तीन दिन पहले गोविंद पत्नी व पुत्री के साथ घर आया था। रविवार को गोविंद पूरे दिन भांजे की खुशी में लोगों को खिलाता पिलाता रहा। शाम को गोविंद के अधिक शराब पीने पर पत्नी अन्नू ने एतराज जताया। इससे नाराज होकर गोविंद ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। परिजनों के समझाने पर वह बाहर निकल आया।
इसके बाद गोविंद ने और शराब पी। रात में गोविंद ने कमरे का दरवाजा बंद करके कुंडे में साड़ी से फंदा लगाया और उस पर लटक गया। पत्नी अन्नू कमरे में पहुंची। पति को फंदे पर लटका पाया। अन्नू के शोर मचाने पर परिजन आ गए।
विज्ञापन

सूचना पर एसओ मीनेश पचौरी व फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच कर शव फंदे से उतरवाया। गोविंद की मौत से भाई सुनील, शनि, अमिताभ, बहन रिंकी, मां सुनीता व पत्नी अन्नू का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। एसओ मीनेश पचौरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें