फर्रुखाबाद। ग्रामीण ने दरोगा पर एक हजार रुपये छीनने का आरोप लगाकर एएसपी से गुहार लगाई है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बघौना निवासी विनय ने बुधवार को एएसपी अजय प्रताप को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उसके खेत पर दबंगों ने 24 अक्तूबर को मेड़ जोत दी।
इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दबंगों का पक्ष लेकर मेड़ बढ़वाकर बनवा दी। इसके बाद दबंगों ने उसके साथ मारपीट भी की।
तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा। आरोप है कि दरोगा ने विनय से 1000 रुपये छीन लिए। एएसपी ने सीओ मोहम्मदाबाद को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।