फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में उमस भरी गर्मी, रात में झमाझम बरसे बदरा

विज्ञापन
शहर में शनिवार की रात झमाझम बारिश के बीच से गुजरते वाहन। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
दिन में उमस भरी गर्मी, रात में झमाझम बारिश
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। दिन भर की उमस भरी गर्मी के बाद शनिवार की रात करीब नौ बजे मूसलाधार बारिश शुरू हुई। शहर की गलियां पानी से लबालब हो गईं। लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश शुरू होते ही शहर की बिजली बंद कर दी गई।
दो-तीन दिन से उमस भरी गर्मी से लोग खासे परेशान थे। दोपहर बाद से घने बादल छाने लगे। बादलों के बीच धूप निकलते ही पसीने से नहा जाते। रात करीब नौ बजे तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे शहर के लालगेट, घुमना, आईटीआई, मदारबाड़ी, लिंजीगंज, साहबगंज चौराहा, गुदड़ी, ढुइयां आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया। नाले उफनाकर चलने लगे। हालांकि बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश शुरू होते ही पूरे शहर की बिजली बंद कर दी गई। इससे तमाम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर सड़कों पर अंधेरा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें