फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आने से जला डंपर

Wed, 03 Feb 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इटावा बरेली हाईवे पर लटक रहे एचटी लाइन के तारों की चपेट में आने से डंपर जल गया।  इटावा बरेली हाईवे पर मंगलवार दोपहर हरियाणा के मोह निवासी अरशद और सासाराम बिहार निवासी धीरज सिंह डंपर लेकर उत्तराखंड के रुद्रपुर से हैदराबाद जा रहे थे। जबघार नाला बैकुंठपुरी स्थित मेडिकल कालेज के बाहर चालक अरशद ने डंपर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और चाय पीने पहुंचा। तभी डंपर के टायरों में आग लग गई और डंपर जलने लगा।
विज्ञापन


चालक और परिचालक ने शोर मचाना तो आसपास के लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। चालक ने बताया कि वह कंपनी से आई अन्य गाड़ियों का इंतजार करने के लिए सड़क के किनारे खड़ा हो गया था। लाइन में अचानक करंट आने से डंपर में आग लग गई।  उसने बताया कि आग लगने से डंपर क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें