फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मकान में लगी आग, घर का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बेटे के यहां कुछ देर बैठने के लिए गए वृद्ध दंपती के घर में आग लग गई। इससे घर में रखा अनाज, कपड़े समेत करीब 25 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पड़ोसियों ने धुआं उठता देख आग पर काबू पाया। राजस्व टीम ने घटना की जांच की।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव उजियन नगला निवासी अतर सिंह राठौर पत्नी के साथ सड़क किनारे दूसरे मकान में रह रहे पुत्र व बहू के यहां रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे आए थे। पड़ोसियों ने घर से धुआं उठता देख अतर सिंह को सूचना दी। अतर सिंह ने गेट खोला तो आग की लपटें निकल रही थीं।
आस-पास के लोगों ने सबमर्सिबल चलाकर करीब आधा घंटे में आग पर काबू पाया। अतर सिंह ने बताया कि घर में रखे गेहूं, लहसुन भरी बोरियां आदि सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि ग्रामीणों ने घर में बंधे जानवरों को खोल दिया। काफी सामान भी बाहर निकाल लिया। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने भी जांच की। करीब 25 हजार का नुकसान बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें