फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडी सड़क पर जाम में जूझे राहगीर

Wed, 02 Dec 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ठंडी सड़क पर लगे जाम से राहगीरों को बुधवार को जूझना पड़ा। करीब एक किमी लंबे जाम में स्कूली बसें भी फंस गईं। आईटीआई चौकी पुलिस ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। जाम लगे होने के चलते दुपहिया वाहन चालक गली-कूंचों से होकर गुजरने को मजबूर हुए।
विज्ञापन


ठंडी सड़क स्थित जितेंद्र गैस गोदाम के पास से लेकर केएम हाउस तक बुधवार दोपहर करीब 2.15 बजे भीषण जाम लग गया। जाम में ट्रक, रोडवेज और प्राइवेट बसों के अलावा टेंपो और अन्य चौपहिया वाहनों की सड़क के दोनों ओर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जाम इतना भीषण था कि पैदल निकलना भी दूभर था। दुपहिया वाहन चालक गली कूचों से निकलने को मजबूर हुए। पुलिस को जाम खुलवाने में करीब एक घंटे लग गए। जाम में स्कूली बसें फंसने से बच्चे परेशान हो गए। राहगीरों का कहना था कि मार्ग जर्जर होने से अक्सर जाम लगता है।

उधर, फतेहगढ़ में कानपुर कोतवाली मार्ग पर गल्लामंडी से सेंट्रल बैंक तक जाम लगने से स्कूल की बसे फंस गई। इसमें बैठे स्कूली बच्चे जाम से बिलबिला उठे। करीब आधे तक जाम लगा रहने से राहगीरों को गलियों से गुजर कर जाना पड़ा। जाम खुलने के बाद स्कूली बच्चों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें