कायमगंज। सीएचसी एल-2 अस्पताल में अप्रैल के अखिरी सप्ताह में जिल तरह से मरीज आ रहे थे, वैसी स्थिति अब नहीं है। मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है। एल-2 अस्पताल में एक सप्ताह से 5 से 6 से ज्यादा मरीज नहीं आ रहे हैं।
रविवार दोपहर तक दो ही मरीज थे। प्रशासन ने सीएचसी में 20 बेड का एल-2 अस्पताल चालू यिा था। यहां 10 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा थी। 10 बेड आइसोलेट के रखे गए थे। चुनाव की मतगणना के बाद मरीज तेजी से बढ़े थे। हालात ये हो गए कि 10 बेड भी कम पड़ने लगे। पिछले दिनों कोविड के नोडल अधिकारी अजय चौहान ने निरीक्षण किया तो उसी दिन फ्लो मीटर व 5 कंसंट्रेटर की व्यवस्था की गई। इसके बाद 18 बेड ऑक्सीन की सुविधा दी जाने लगी।
एक सप्ताह से एल-2 अस्पताल में मरीजों की संख्या घटने लगी है। ग्रामीण इलाकों में खांसी, बुखार के मरीज हैं, मगर वे अस्पताल नहीं आ रहे। सीएचसी अधिक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि अब मरीज कम आ रहे हैं। यहां ऑक्सीजन से लेकर अन्य सभी सुविधाएं हैं।