फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर बेटी को लेने गए पिता की हादसे में मौत

Wed, 23 Mar 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
रघुवीर का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली के त्योहार पर अपनी पुत्री को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कायमगंज से लेने गए पिता की लौटते समय मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव शेखपुर के रहने वाले रघुवीर (35) की बेटी सोनम कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कायमगंज में पड़ रही है।
विज्ञापन


होली के त्योहार को देखते हुए वह अपनी बेटी को लेने मंगलवार को कायमगंज गया था। बेटी सोनम की छुट्टी होने में जब समय लगा तो उसने अपने बहनोई प्रताप सिंह निवासी वीरगंज से संपर्क किया। प्रताप सिंह ने उसे भरोसा दिया कि उसकी बेटी को वह कल भेज देगा।

वह रघुवीर को भी रोकते रहे लेकिन रघुवीर नहीं रुका। बाइक से वह जैसे ही शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव धमगवां के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रघुवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। वह हेलमेट भी नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


घायल रघुवीर के पास से मिले मोबाइल पर पुलिस ने उसके बहनोई प्रताप सिंह को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे प्रताप सिंह उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर पहुुंचे। डाक्टरों ने परीक्षण के बाद रघुवीर को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर पाकर रघुवीर की बहन तथा अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर हाहाकार मचा हुआ है। रघुवीर के मार्ग दुर्घटना में मरने की खबर कोतवाली कायमगंज को दे दी गई है। पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें