फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: होल्डर इलेवन ने पांच विकेट से जीता मैच

Mon, 01 Dec 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-33 स्टेडियम में शॉट लगाता बल्लेबाज। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में फर्रुखाबाद क्रिकेट लीग (एफसीएल) टूर्नामेंट में होल्डर इलेवन ने फतेहगढ़ नाइट राइडर्स को पांच विकेट से करारी शिकस्त दी। मैन ऑफ द मैच होल्डर को चुना गया।
विज्ञापन


फतेहगढ़ नाइट राइडर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। चार विकेट 53 रनों पर ही पवेलियन लौट चुके थे। पूरी टीम 25 ओवर से पहले 140 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आकिब ने 38, करन यादव ने 37, योगेश राणा ने 21 रन बनाए। होल्डर इलेवन के गेंदबाज पंकज यादव, रोहित ने तीन-तीन व सुरजीत ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी होल्डर इलेवन टीम ने आसानी से पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज होल्डर ने 44 व ऋषि यादव ने 39 रनों की पारी खेली। फतेहगढ़ राइडर्स के गेंदबाज निखिल ने दो व करन ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने होल्डर को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी भेंट की। अंपायरिंग रफीकुल अंसारी व धीरेंद्र कुमार ने की। स्कोरर सुहानी राठौर रहीं। इस अवसर पर डॉ. अमित सक्सेना व अहमद मियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें