फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हिस्ट्रीशीटर व साथी फरार, डिपो में नहीं पहुंचे चालक व परिचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक जनवरी को दिल्ली जा रही हरदोई डिपो की बस में रखे पार्सल से बरामद अवैध असलहों के मामले में नामजद हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी को राजेपुर पुलिस अभी तक नहीं पकड़ सकी। थाने से छूटने के बाद दोनों चालक और परिचालक डिपो में नहीं पहुंचे। थाने में खड़ी बस भी विभाग रिलीज नहीं करवा सका है।
विज्ञापन

राजेपुर थाना पुलिस ने एक जनवरी की शाम हरदोई से दिल्ली जा रही रोडवेज बस में पार्सल बरामद किया था। उसमें से चार अवैध असलहे बरामद किए गए थे। इसके बाद पुलिस ने हरदोई के पाली थाने के गांव शाहजनपुर निवासी परिचालक संदीप मिश्रा, निजामपुर निवासी चालक पवनेश कुमार व पटियानीव निवासी अजयकांत को हिरासत में ले लिया था। चार जनवरी को पुलिस ने परिचालक संदीप मिश्रा की तहरीर पर थाना व कस्बा पाली निवासी नीलू पाठक और पाली थाने के सुलहसराय निवासी हिस्ट्रीशीटर संजय शुक्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों चालकों और परिचालक का शांतिभंग में चालान किया था।
बस में तमंचा भरे पार्सल रखने के मामले में राजेपुर पुलिस हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी। उधर, थाने से रिहा होने के बाद दोनों चालक और परिचालक डिपो नहीं पहुंचे। विभाग बस को सातवें दिन भी रिलीज नहीं करवा सका। हरदोई डिपो के एआरएम भुवनेश कुमार ने बताया कि दोनों चालक और परिचालक अभी तक डिपो नहीं आए हैं। उन पर कार्रवाई होना तय है। बस रिलीज कराने के लिए संबंधित लिपिक को भेजा था। विभाग जल्द ही बस रिलीज कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें