फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी समेत 10 शातिर हिस्ट्रीशीटर सूची में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की शहादत के बाद पुलिस ने शातिर बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत कायमगंज पुलिस ने हत्यारोपी 25 हजार के फरार इनामी समी समेत क्षेत्र के 10 शातिर बदमाशों को हिस्ट्रीशीटरों की नई सूची में शामिल किया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों कानपुर के बिकरू गांव में शातिर बदमाश विकास दुबे ने सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। क्षेत्र में 84 हिस्ट्रीशीटर पहले से हैं। अब प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय राय ने हत्या, लूट, चोरी जैसे अपराधों में शामिल रहे 10 शातिरों को भी हिस्ट्रीशीटरों की नई सूची में शामिल किया है। गांव याहियापुर निवासी समी खां ने एक वर्ष पहले जमीन के बटवारे को लेकर अपने चचेरे भाई नेत्र परीक्षक विलाल खां की सुपारी देकर हत्या करा दी थी। तबसे वह फरार है। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। उसकी करीब 22 लाख की संपत्ति जब्त करने को जिलाधिकारी ने स्वीकृति दे दी है। पुलिस ने समी के अलावा नगर के मोहल्ला बगिया सोहनलाल निवासी गणेश मिश्रा, पपड़ी मिलकिया निवासी लालू यादव, रायपुर निवासी मुदस्सिर, गांव नरसिंहपुर निवासी अंकित यादव, टी पी चौराहा निवासी धर्मेंद्र कोरी, घसिया चिलौली निवासी सुधीर उर्फ नटवर, जिरखापुर निवासी अमित यादव, जिराऊ निवासी भूपेंद्र, गुलबाजनगर निवासी कर्मवीर जाटव को हिस्ट्रीशीटर की सूची में शामिल किया है। डॉ विनय राय ने बताया कि जो अपराधी फरार हैं उनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें