फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से युवक का अपहरण करने वाले तीनों आरोपी जेल गए

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में खड़े आरोपी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अपहृत के भाई ने तीन साल पहले की थी लाखों की ठगी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। दिल्ली से अपहृत अनुज के भाई ने तीन वर्ष पहले क्षेत्र के कई युवाओं से रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए थे। भोलेभाले युवकों को कोलकाता में तीन महीने खेतों में ट्रेनिंग करवाई और फर्जी नियुुक्ति पत्र दे दिए थे। इन्हीं रुपयों की वापसी के लिए दबाव बनाने के लिए अनुज को पकड़ कर बैठाया था।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवदिया निवासी विजय कटियार उर्फ पुच्ची, गांव धंसुआ निवासी दीपक कटियार उर्फ सोनू, भोलेपुर निवासी शुभम कटियार, मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के निवासी गोलू यादव, गुडबिल यादव से अनुज के भाई ने चार वर्ष पहले रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार-चार लाख रुपये ले लिए थे।
विज्ञापन

इन लोगों को ट्रेनिंग के लिए कोलकाता भेज दिया था। तीन महीने तक यह सभी लोग कोलकाता में खेतों में प्रशिक्षण लेते रहे। तीन महीने पूरे होने के बाद अनुज के भाई ने इनको फर्जी नियुक्ति पत्र दे देकर घर वापस भेज दिया। विजय कटियार ने बताया कि जनपद के 20-25 लोग कोलकाता में ट्रेनिंग के लिए गए थे।
खेत में ट्रेनिंग के नाम पर क्लास लगाई जाती रही। रहने और खाने में हजारों रुपये खर्च हो गए। रुपये अब तक वापस नहीं मिले हैं। सूत्र बताते हैं कि रुपये वापसी का दबाव बनाने के लिए ही रोहिला के लोगों ने अनुज को पकड़कर अपने पास बंधक बना लिया था। यह लोग नौकरी के नाम पर दिए गए रुपये की वापसी की मांग कर रहे थे।
रिश्तेदार डॉक्टर के माध्यम से लिए गए थे रुपये
रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर रोहिला व फतेहगढ़ के लोगों से सीएचसी मोहम्मदाबाद में अनुज के रिश्तेदार डॉक्टर के माध्यम से रुपये लिए गए थे। इसको लेकर कई बार रोहिला के लोगों का डॉक्टर से भी विवाद हो चुका है। कोर्ट के अलावा तत्कालीन पुलिस अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर पीड़ितों ने गुहार भी लगाई थी।
चांदपुर के रणजीत सिंह, उसके पुत्र अनुराग कटियार और अनुज कटियार पर नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये ऐंठने का पपियापुर के अमित ने वर्ष 2019 में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान इन्होंने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत करवा ली थी। मुकदमा अभी भी विचाराधीन है। -शंकरानंद, नखास चौकी प्रभारी
अपहरण के तीनों आरोपी जेल गए
फर्रुखाबाद। चक्की संचालक के पुत्र का दिल्ली से अपहरण कर दस लाख की फिरौती मांगने वाले तीनों आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने जेल भेज दिया।
गांव चांदपुर निवासी चक्की संचालक रणजीत सिंह कटियार का पुत्र अनुज दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। चार दिन पहले कार सवार लोगों ने दिल्ली से उसका अपहरण कर लिया था। इन लोगों ने अनुज को सकुशल छोड़ने के नाम पर रणजीत सिंह कटियार से दस लाख रुपये की मांग की थी।
रणजीत ने एसपी अशोक कुमार मीणा से शिकायत कर पुत्र को बचाने की गुहार लगाई थी। एसपी ने खुद इस आपरेशन को लीड कर शुक्रवार की रात सुनहरी मस्जिद के पास से कार सवार तीन अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया था। अनुज को छुड़ा लिया। पकड़े गए अपहरणकर्ताओं में मोहम्मदाबाद के गांव रोहिला निवासी राजीव यादव, कल्लू यादव उर्फ रमेश व जनपद मैनपुरी के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी नरेंद्र यादव हैं।
विज्ञापन

एसपी ने आरोपियों से पूछताछ की और अनुज को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। शनिवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि आरोपी नरेंद्र ने फेसबुक पर अनुज से दोस्ती कर अपहरण की साजिश रची। आरोपियों से पांच मोबाइल व कार बरामद हुुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें