फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन गिरने से ट्रांसफार्मर जला

Mon, 07 Dec 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नवाबगंज। बरतल गांव में लगे 63 केवीए ट्रांसफार्मर पर सोमवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से ग्रामीणों के घरेलू उपकरण और ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अफसरों से मुआवजा दिलाने की मांग की है। एलटी लाइन के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। इसके बीच गार्डिंग न होने के कारण तार टूटने से यह हादसा हुआ है।

बरतल गांव में एलटी लाइन के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। इन दोनों लाइनों के बीच में दूरी तो हैं लेकिन विभाग की ओर से गार्डिंग नहीं कराई गई। इस कारण सोमवार की सुबह हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर 63 केवीए ट्रांसफार्मर पर गिर पड़ा। इस कारण गांव के एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों के घरों की टीवी, फ्रीज, व अन्य घरेेलू उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 63 केवीए ट्रांसफार्मर में आग लग गई। वह धूं धूं कर जल उठा। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण डर के कारण घरों से बाहर निकल आए। मंजीत सिंह, सुखराम गिरी, रिंकल सिंह, राजीव शुक्ला, आनंद दीक्षित, मुन्नू दीक्षित, प्रमोद तिवारी, अवनेश तिवारी, अभय त्रिपाठी, दमन सिंह, दरोगा सिंह, गुड्डू ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का तार ट्रांसफार्मर पर गिरने से टीवी, फ्रीज, बल्ब व अन्य उपकरण फुंक गए हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अफसरों से मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए कहा कि एलटी और एचटी लाइन के बीच गार्डिंग कराई जाए। ताकि इस तरह का हादसा दोबारा न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें