शमसाबाद। विद्युत उपकेंद्र हुसैनपुर तराई के अंतर्गत सोमवार भोर में आंधी और बारिश होने से विद्युत उपकेंद्र बंद कर दिया गया। आंधी से संतोषपुर फीडर के अंतर्गत गाव लोहापानी और दनियापुर गांव के पास हाइटेंशन लाइन का पोल टूटकर गिर पड़ा। सूचना पर जेई जुनैद आलम ने बिजली कर्मियों को भेजकर लाइन को शिफ्ट कराकर चालू करवा दी। दनियापुर गांव के पास टूटे पोल को सही करने के लिए हाइड्रा मशीन को बुलाकर पोल लगवाया जा रहा है। जेई जुनेद आलम ने बताया कि आंधी से पोल टूट गया था लेकिन सप्लाई दूसरी तरफ से जोड़ दी गई है और पोल नया लगाया जा रहा है।