फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Fri, 26 Aug 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बकरियों के लिए पत्ते काटने के लिए पेड़ पर चढ़े वृद्ध की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ और नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

गांव रसीदाबाद तिवारियान निवासी शीशराम शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बकरियों को हरे पत्ते खिलाने के लिए ले गया था।

अलीगंज-कंपिल मार्ग पर यादराम के खेत के पास लगे पेड़ पर चढ़कर वह छोटी-छोटी डालों को काटने के लिए हंसिया लेकर चढ़ा। इन्हीं पेड़ों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन के तार निकले थे। शीशराम ने डाल को तार से हटाकर नीचे गिराने का प्रयास किया, तभी बिजली की सप्लाई शुरू हो गई और हाईटेंशन लाइन की चपेट में वह आ गया। करंट लगने से शीशराम की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं दूसरे खेत में शीशराम का पुत्र ऋषिपाल था। उसने पिता की चीख सुनी तो वह भागते हुए गया। पेड़ पर तार से चिपका हुआ पिता को देखा तो उपकेंद्र पर सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई, जिससे शीशराम पेड़ से नीचे गिर गए। इसकी जानकारी मिलने पर एसओ सुशील कुमार और नायब तहसीलदार पवन गुप्ता मौके पर पहुंचे। इन्होंने परिजनों से मामले की जानकारी कर पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें