फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट लगाने वालों को दिए फूल, न लगाने वालों का काटा चालान

Fri, 28 Jul 2017 11:38 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
हेलमेट बहन कर आए चालकों को गुलाब के फूल देता दरोगा जितेंद्र दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन से आदेश आते ही पुलिस ने गुरुवार को हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया। शहर के आवास विकास चौकी प्रभारी ने जो बाइक चालक हेलमेट पहन कर निकले उनको फूल देकर उनका उत्साहवर्धन किया। अभियान में पुलिस से लेकर पब्लिक के लोगों का चालान कर शमन शुल्क वसूला गया। कई जगह पुलिस की वाहन चालकों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


शहर कोतवाल अनूप निगम ने फोर्स के साथ शहर के लालगेट पर बाइक चालकों को रोका, जो हेलमेट नहीं लगाए थे उनका चालान किया। इसके साथ ही पुलिस ने पांचालघाट और आवास विकास चौकी के सामने चेकिंग की। लालगेट पर कुछ बाइक चालकों की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हुई। इस पर कोतवाल ने चालकों को हड़काया और उनसे सम्मन शुल्क वसूला। मऊदरवाजा के प्रभारी एसओ ललित कुमार ने बीबीगंज चौकी के पास वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। यहां पर कई बाइक चालकों ने सत्ता पक्ष के नेताओं को फोन करना शुरू कर दिया। इसके बाद प्रभारी ने किसी का भी फोन नहीं उठाया।

पांचालघाट पर कांवारियों के वाहनों को चेक किया गया। उनको हिदायत देकर आगे हेलमेट लगाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही शहर क्षेत्र में कई पुलिस कर्मी सख्ती होने के बाद भी बिना हेलमेट के धड़ल्ले से फर्राटा भरते नजर आए। इसके साथ ही मोहम्मदाबाद, जहानगंज और कमालगंज के साथ ही राजेपुर, अमृतपुर इलाके में भी पुलिस ने बाइक चालकों के हेलमेट चेक किए।
विज्ञापन

उधर, शहर कोतवाल ने लालगेट पर एक सिपाही और एक होमगार्ड पीसी को हेलमेट न होने चालान किया गया। कई बाइक चालकों ने मेन रोड से न जाकर गालियां को सहारा लिया।

कमांडेट की कार टकराई
फर्रुखाबाद। वाहन चेकिंग के दौरान फर्रुखाबाद से फतेहगढ़ की ओर जा रहे महलई निवासी रामवीर सिंह मिशन अस्पताल के सामने चेकिंग होते देखकर सड़क पर रुक गया। उसके अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही सिखलाई कमाडेंट की कार बाइक से टकरा गई। इससे कार छतिग्रस्त हो गई। कार चालक सर्वजीत सिंह दरोगा बनी सिंह से इसकी शिकायत दर्ज कराने के बाद चला गया।

हेलमेट पहनने वालों को दरोगा ने दिए फूल
फर्रुखाबाद। शहर के आवास विकास चौकी प्रभारी बनी सिंह ने हेलमेट लगाकर निकले बाइक चालकों को रोका और उन्हें फूल देकर प्रत्साहित किया। चौकी प्रभारी का कहना था कि हेलमेट पहनने से खुद की सुरक्षा होती है। हर व्यक्ति को हेलमेट पहन कर निकला चाहिए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें