फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तेज हवा के साथ झमाझम बरसे मेघा, धान की फसल गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शुक्रवार तड़के तेज हवाओं से साथ झमाझम बारिश हुई। इससे शहरों और गांवों की गलियों में जलभराव व कीचड़ से लोगों को दिक्कतें हुईं। धान की फसल खेत में गिर जाने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि दिन भर कभी बादल तो कभी धूप खिलती रही।
विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे आसमान काले बादलों से घिर गया। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे तक बारिश होने से सड़कें और गलियां पानी से लबालब भर गईं। नालियों का कीचड़ गलियों में भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
करीब आठ बजे तक जलभराव सामान्य हो सका। मोहल्ला तलैया फजल इमाम, रेलवे रोड, स्टेट बैंक गली, ढुइया के अलावा फतेहगढ़ का नाला चोक होने से मुख्य चौराहे पर एक-एक फीट पानी भर गया। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नवाबगंज और मोहम्मदाबाद क्षेत्र में बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने से खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गईं। इससे भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। पालक, गोभी, धनियां आदि के सब्जी किसानों को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें