फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रेल फाटक बंद करने पर प्रदर्शन, डीआरएम को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिना सूचना के ही रेल फाटक बंद करने की कार्रवाई शुरू करने पर मोहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन किया। कहा कि 10 हजार की आबादी के लोग परेशान हो जाएंगे। एक इंटर काॅलेज समेत कई शिक्षण संस्थाएं भी हैं। इनको कई किमी चक्कर लगाने के बाद मुख्यमार्ग पर आना पड़ेगा। उन्होंने डीआरएम को पत्र भेजकर जनहित में फाटक पहले की तरह रहने की मांग की। सांसद से भी लोग गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग नेकपुर चौरासी जाने वाली सड़क पर रेल फाटक पर पहुंचे। रेलवे ने इस फाटक को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया। बाद में डीआरएम को पत्र भेजा। जिसमें कहा कि इस रेल फाटक से एआरटीओ, बरेली इटावा हाइवे पर जाने के लिए वाहनों का आना-जाना होता है। मोहल्ले में 10 हजार की आबादी निवास करती है। यदि फाटक बंद किया गया, तो दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। कहा कि मुख्यमार्ग पर होने के कारण दोनों फाटकों को चालू रखा जाए। इस संबंध में सांसद को भी पत्र दिया जा चुका है।
प्रदर्शन करने वालों में संजय सिंह, कृष्णा, संजीव कटियार, गौरव मिश्रा, मनोज राठौर, मूलचंद्र कटियार, प्रदीप कुमार, अंकित, नितिन कुमार, विजय प्रताप, आंचल शर्मा, दिलीप कुमार, विनोद कटियार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें