फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्बला की दास्तान सुनकर हर आंख रोई

Fri, 23 Oct 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहल्ला घेर शामू खां में आयोजित मजलिस में जाकिरे अहल बैत फरहत अली जैदी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन की शिक्षाएं हर युग के लिए प्रासंगिक हैं। उनकी शिक्षाएं किसी खास कौम तक सीमित नहीं है। उन्होंने कर्बला की घटना को इस अंदाज में बयां किया कि लोगों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान शैदाइयों ने सीनाजनी का मातम कर आंसू बहाए।
विज्ञापन


शुक्रवार को शिया इमामबाड़ों में देर रात तक मजलिसों का दौर चला। लोग एक मजलिस से दूसरी मजलिस में दौड़ लगाते रहे। मोहल्ला घेर शामू खां में आयोजित मजलिस में फरहत अली  ने कहा कि  हुसैन ने अपनी जान देकर इस्लाम को जिंदा कर दिया। जालिम  यजीदियों ने तपते रेगिस्तान में फात्मा के चमन को उजाड़ दिया।

मासूम असगर को भी नहीं बख्शा।  पर्दानशीन महिलाओं पर सितम किए। कर्बला की दर्दनाक घटना सुनकर शैदाई रो पड़े और मातम किया। इस अवसर पर आफताब हुसैन, नावेद अल्वी, नफीस हुसैन, ताहिर हुसैन, मुम्ताज हुसैन, मेराज हुसैन, एजाज हैदर, इसरार हुसैन और नफीस हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें