फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली में तैनात सिपाही विजेंद्र सिंह की 26 जून 2014 को सिविल लाइन स्थित किराये के मकान में गोली लगने से मौत हो गई थी।
पुत्र राहुल तोमर ने अज्ञात के खिलाफ पिता की हत्या व सोने के चेन लूटने का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचक ने शहर कोवताली के मोहल्ला नाला मछरट्टा निवासी सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में चार्जशीट लगाई।
विजय सिंह पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में आजीवान करावास की सजा बांदा जेल में काट रहा है। बुधवार को सिपाही की हत्या के मुकदमे में वादी राहुल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिरह की गई। मुकदमे की सुनवाई के लिए 28 अक्तूबर की तारीख तय की गई है।