फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ी मिली सरकारी दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। कानपुर-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियों में गुरुवार को सरकारी दवाएं पड़ी मिली हैं। सीएमओ ने जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर शेखपुर-हुसैनगंज के बीच सड़क किनारे झाड़ियों में काफी मात्रा में सरकारी दवाएं पड़ी थीं। राहगीरों की नजर दवाओं पर पड़ी तो इसकी चर्चा लोगों के बीच होने लगी। दवाओं पर प्रदेश सरकार का चिह्न बना हुआ था। मामले की जानकारी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शोभित कुमार फार्मासिस्ट पवन कुमार के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने दवाओं को बोरी में भरवा कर सीएचसी पहुंचाया। बताया गया कि दवाओं में प्रेगनेंसी जांच किट, विटामिन डी, लेजन ड्राप, अंतरा इंजेक्शन, जिंक सिरप हैं। सभी दवाइयां नवंबर 2022 में एक्सपायर हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि सड़क किनारे सरकारी दवाइयां मिलना चिंता का विषय है। भले ही वह दवाइयां एक्सपायरी हैं। जांच के बाद दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें