फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन के मासूम को मां के साथ वार्ड से बाहर निकाला, सफाई के नाम पर ले लिए 400 रुपये

विज्ञापन
कमालगंज सीएचसी में नवजात बच्चे के साथ जमीन पर लेटी प्रसूता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार सुबह जननी सुरक्षा बार्ड से एक प्रसूता को एक दिन के मासूम के साथ कर्मचारियों ने बाहर निकाल दिया। प्रसूता 3 साल के बच्चे व नवजात के साथ कई घंटे तक कोविड क्योस्क के सामने जमीन पर पड़ी रही। प्रसूता के साथ अस्पताल स्टाफ की संवेदनहीनता देख अन्य लोग दुखी हो गए। स्टाफ का कोई भी व्यक्ति प्रसूता व मासूम की मदद के लिए आगे नहीं आया।
विज्ञापन

जननी सुरक्षा वार्ड में श्रंगीरामपुर के मजरा महावीर नगला निवासी नीरज कुमार की पत्नी ममता देवी ने बुधवार सुबह 7 बजे पुत्र को जन्म दिया था। गुरुवार सुबह अस्पताल के खुले परिसर में कोविड सैंपलिंग क्योस्क के सामने एक महिला, एक 3 साल के बच्चे व नवजात को जमीन पर पड़ा देख लोग दंग रह गए। लोगों ने महिला से पूछा तो उसने बताया कि वार्ड की सफाई करने के नाम पर उससे बच्चों सहित वार्ड से निकाल दिया। ममता देवी के पति नीरज ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे स्टाफ नर्स अनीता ने उससे 6 सौ रुपये की मांग की।
इस पर उसने असमर्थता जताई तो उससे कहा कि यहां तो पैसे देने पड़ते हैं। उसने कहा कि उसके पास महज 4 सौ रुपये हैं। इस पर साफ सफाई के नाम पर 400 रुपये ही ले लिए। उन्हें अस्पताल से बाहर जाने को कह दिया। इस पर पत्नी के साथ बाहर निकल आए। परिवार की एक अन्य महिला ने बताया कि बेटा जन्म होने के बाद यह भी कहा कि यहां तो लोग एक हजार रुपये तक देते हैं।
विज्ञापन

वहीं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोमेश अग्निहोत्री ने बताया कि प्रसूता को किसी ने भी अस्पताल से बाहर जाने को नहीं कहा था। वह अपने परिजनों के साथ खुली हवा में गई थी। पैसा मांगने की बात सामने आई है। इसकी जांच की जाएगी। यदि किसी ने पैसे मांगे हैं तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें