फर्रुखाबाद। गैर संचारी गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों की डाटा फीडिंग शुरू हो गई है। शेष सभी पांच सीएचओ को टैबलेट उपलब्ध करा दिए गए हैं। वे गंभीर रोगियों का डाटा फीड करेंगे।
जिले में 69 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं। 43 सेंटरों पर सीएचओ (ब्लॉक कम्युनिटी ऑफीसर) की तैनाती है। सीएचओ गैरसंचारी रोगों से ग्रसित 30 साल से ऊपर के मरीजों का डाटा फीड करेंगे।
इसमें डायबिटीज, हाइपरटेंशन, तीन तरह के कैंसर से ग्रसित मरीजों की पूरी जानकारी दर्ज होगी। मंगलवार को भी पांच सीएचओ को टैबलेट दिए गए।
जिला समुदाय प्रक्रिया प्रबंधक (डीसीपीएम) रणविजय प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशालय से 43 टैबलेट उपलब्ध कराए थे।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की योजना में गैर संचारी रोग हार्ट अटैक एवं स्ट्रोक, कैंसर, दीर्घकालिक श्वांस संबंधी बीमारियाँ व मधुमेह को शामिल किया गया है। इन बीमारियों से 23 प्रतिशत लोगों को समय से पहले मौत का खतरा है।