फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला दुर्गा कालोनी निवासी चीन से लौटा युवक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बुखार आने पर खुद ही लोहिया अस्पताल पहुंच गया। कोरोना वायरस की आशंका में उसका सैंपल लेकर जांच कराई गई। मंगलवार को लखनऊ से आई रिपोर्ट में युवक के संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
मोहल्ला दुर्गा कालोनी निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर चीन से 26 फरवरी को घर पहुंचा। 21 मार्च को बुखार आने पर स्वास्थ्य विभाग को युवक ने जानकारी दी। लोहिया अस्पताल पहुंचकर पर्चा बनवाया तो डाक्टरों ने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया था। सैंपल लेकर जांच कराई गई। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण में युवक की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिर भी आइसोलेेशन वार्ड में ही रखा गया है।