फर्रुखाबाद। अमृतपुर तहसील क्षेत्र के व्यापारी को थाईलैंड से लौटने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी में ले लिया था। व्यापारी को बुखार आने पर लोहिया अस्पताल में खून का सैंपल लिया गया। लखनऊ के केजीएमयू में कराई गई जांच में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई।
अमृतपुर तहसील क्षेत्र का व्यापारी युवक थाईलैंड गया था। वहां से लौटने के बाद व्यापारी को बुखार आ गया। कोरोना की आशंका को देखते हुए व्यापारी को लोहिया अस्पताल बुलाकर खून का नमूना लिया था। डिप्टी सीएमओ डा.राजीव शाक्य ने बताया कि जनपद में कुल चार लोग बाहरी देशों से लौटकर आए हैं।
जो स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। इनमें एक व्यक्ति की पहले ही खून की जांच कराई थी। जबकि चार दिन पूर्व व्यापारी के खून का नमूना जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। दोनों को कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। इससे जिले में अब तक कोरोना से कोई व्यक्ति चपेट में नहीं है। बाहरी देशों से आने वाले व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है।