फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी को दिल्ली पुलिस ने घर से दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांच माह पहले हुई युवक की हत्या के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने घर से दबोच लिया। परिजनों ने विरोध किया तो स्थानीय पुलिस के कड़े रुख के कारण वह पीछे हट गए। दिल्ली पुलिस युुवक को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

दिल्ली के गाजीपुर थाना से दरोगा संजीव कुमार तीन सिपाहियों के साथ शुक्रवार को फतेहगढ़ कोतवाली में पहुंचे। उन्होंने कोतवाल जय प्रकाश पाल से फोर्स की मांग की और बताया कि मार्च में गाजीपुर थाना क्षेत्र में राजकुमार की हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया अलीगंज निवासी आकाश ने कुछ फोटो फेसबुक पर शेयर की।
कोतवाल जय प्रकाश पाल ने दरोगा अभय सिंह को गाजीपुर थाने की फोर्स के साथ भेज दिया। पुलिस ने दबिश देकर घर में सो रहे आकाश को दबोच लिया। लॉकडाउन के बाद से आकाश फतेहगढ़ में आकर रहने लगा। वह दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें