कमालगंज। धोखाधड़ी करने के मामले में फरार युवक की तलाश में हरियाणा पुलिस ने छापा मारा। सब्जी बेचते हुए युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ के बाद हरियाणा पुलिस युवक को साथ ले गई।
हरियाणा के सिरसा जिले के डबबाली थाना के एएसआई रविंद्र कुमार, गुलाब सिंह टीम के साथ मंगलवार दोपहर थाने पहुंचे। यहां से वह खुदागंज चौकी प्रभारी अनिल कुमार के साथ महावीर नगला निवासी आकाशदीप की तलाश में छापा मारा। रजीपुर चौराहे पर आकाशदीप सब्जी बेचता मिला। पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले आई। पूछताछ के बाद हरियाणा पुलिस उसे अपने साथ ले गई।
पुलिसकर्मी ने बताया कि आकाशदीप के खिलाफ डबबाली थाने में धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। युवक वहां एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता था, उसने एक महिला को सोने पर लोन दिलाया था। इसके बाद युवक सोना लेकर फरार हो गया था। प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि हरियाणा पुलिस एक युवक को ले गई है।