फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आसपास के लिए... तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, भाई के सीने में लगी गोली

Fri, 17 Apr 2026 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान सीने में गोली लगने से भाई घायल हो गया। कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। परिजन घायल को कानपुर लेकर चले गए।
विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव चाचूपुर जटपुरा में रामसनेही के पुत्र नन्हेलाल का बुधवार रात तिलक समारोह था। आधीरात के करीब दावत चल रही थी। इसी दौरान रिश्तेदार और ग्रामीणों की भीड़ जमा थी। खुशी से मदहोश नन्हेलाल के भाई सुधीर उर्फ भोले ने तमंचे से फायर कर दिया। इस दौरान सामने खड़े सगे भाई विपिन (36) के सीने में गोली जा लगी। इससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। चंद देर में मौके पर सन्नाटा पसर गया। परिवार के लोग घायल को निजी अस्पताल ले गए। इसके बाद कानपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया है। दरोगा श्यामबाबू ने राजेपुर थाने में सुधीर उर्फ भोले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें