फर्रुखाबाद। डॉ. रामतीर्थ दुबे मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (ब्लू वेल) फतेहगढ़ में मंगलवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इसमें विभिन्न कॉलेजों से आए छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। मॉडल प्रतियोगिता में हर्ष और वैष्णवी प्रथम रहे।
स्कूल परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी में किसी विद्यार्थी ने सेंसर टेक्नोलॉजी, एनर्जी इनडिपेंडेंट सिटी तो किसी ने सोलर व बायो सिस्टम व स्मार्ट सिटी आदि से संबंधित मॉडल लगाए थे। मुख्य अतिथि डीएम डॉ. आशुतोष द्विवेदी के साथ ही निर्णायक राजकीय डिग्री कॉलेज निनौआ की एसोसिएट प्रो. डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. महेश कुमार, आरपी डिग्री कॉलेज कमालगंज के डॉ. सौरभ कुमार पांडेय व जीजीआईसी फतेहगढ़ की कंप्यूटर शिक्षक निर्मला सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
ब्लू वेल के कक्षा 12 के छात्र हर्ष प्रताप सिंह को प्रथम, जीजीआईसी फतेहगढ़ की हाईस्कूल की छात्रा सुनैना को द्वितीय, सीपीवीएन कायमगंज के कक्षा 11 के छात्र अभिज्ञान मिश्र के मॉडल को तृतीय स्थान मिला। इसके अलावा ब्लू वेल की छात्रा वैष्णवी राजपूत व समृद्धि सिंह को बेहतरीन मॉडल के लिए क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान मिला। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के नौनिहाल ही कल के वैज्ञानिक बनेंगे। विजेता विद्यार्थियों को डीएम ने पुरस्कृत किया।
विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी प्रतिभाग करें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रमिला पांडेय, मालविका दुबे, मनोज गुरहा व शिक्षक नेता अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो- 16 ब्लू वेल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं के मॉडल देख- फोटो : प्रेम प्रकाश उर्फ दीपू सोनकर। फाइल फोटो