फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हरदोई के अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दुर्घटना में घायल हरदोई के अधेड़ की इलाज के दौरान नर्सिंग होम में मौत हो गई। आठ अप्रैल को वह दुर्घटना में घायल हो गए थे।
विज्ञापन

जनपद हरदोई थाना अरवल गांव हरपालपुर दयालपुर निवासी किसान राजू कश्यप(55) आठ अप्रैल को गांव पलिया में शाम को साइकिल से सरसों लादकर पिराने ले जा रहे थे। पीछे से आए टेंपो में साइकिल में टक्कर मार दी। राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने राजू को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर राजू को रेफर कर दिया। परिजनों ने राजू को आवास विकास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। बुधवार सुबह इलाज के दौरान राजू की मौत हो गई। पत्नी रीना, पुत्र रामरतन, देवेंद्र का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। राजू के पांच बेटियां हैं। पुलिस ने सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें